{"_id":"682f819cde512983560f88b0","slug":"the-flag-was-hoisted-jointly-to-praise-the-bravery-of-the-army-nainital-news-c-238-1-ntl1003-114904-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सेना के शौर्य के जयकारों संग निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सेना के शौर्य के जयकारों संग निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
नैनीताल। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बृहस्पतिवार को भाजपा के आह्वान पर शहर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में स्कूलों के विद्यार्थियों ने पोस्टर व तिरंगे के साथ शिरकत की।सुबह 11 बजे मल्लीताल पंत पार्क से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मॉलरोड होते हुए तल्लीताल गांधी प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। यहां हुई सभा में विधायक सरिता आर्या ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तय हुई योजना में सेना ने आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया। नगर अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि सेना की कार्रवाई ने विश्वस्तर पर अपनी शक्ति को क्षमता को साबित किया। इस मौके पर दर्जा मंत्री शांति मेहरा, विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, ज्योति ढौंढियाल, प्रगति जैन, विनीता पांडे, रीना मेहरा, कलावती असवाल आदि रहे।
विज्ञापन