फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The first integrated post in the state will be built in Sharda range.

Nainital News: प्रदेश में पहली इंटीग्रेटेड चौकी शारदा रेंज में बनेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
The first integrated post in the state will be built in Sharda range.
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जंगलात ने सुरक्षा को मजबूत करने और रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर त्वरित कार्रवाई के लिए इंटीग्रेटेड चौकी (एकीकृत वन चौकी) तैयार करने की योजना पर काम शुरू किया है। वनाधिकारियों का दावा है कि प्रदेश में पहली बार हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में यह चौकी तैयार की जा रही है। इस पर एक करोड़ से अधिक का खर्च आएगा।
विज्ञापन


वन विभाग वनों की सुरक्षा को लेकर कई स्तर पर काम करता है, इसमें लंबी गश्त, गश्त मार्ग को तैयार करने से लेकर वन चौकियां शामिल हैं। सामान्य तौर पर वन चौकियों में एक से दो नियमित और दैनिक श्रमिक तैनात होते हैं। अब वन विभाग ने योजना में बदलाव करते हुए इंटीग्रेटेड चौकियों के निर्माण की योजना बनाई है। हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल कहते हैं कि प्रदेश में पहली बार हल्द्वानी वन प्रभाग में इंटीग्रेटेड वन चौकी को बनाने का काम हो रहा है, इसके तहत ककराली गेट पर बहुमंजिला चौकी तैयार हो रही है। इस चौकी में एक साथ 15 से 20 वनकर्मी रह सकेंगे जिससे कोई घंटना होने पर तत्काल एक साथ वनकर्मियों को मौके पर भेजा जा सकेगा। मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना होने पर सामूहिक रूप से मिलकर तेजी से निपटा जा सकेगा। यहां पर रेस्क्यू से लेकर सुरक्षा से जुड़े अन्य संसाधनों को भी जुटाया जाएगा। जल्द ही यह चौकी तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed