{"_id":"581b942b4f1c1bc032437de2","slug":"the-first-all-india-university-sepaktkra-event-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली ऑल इंडिया विवि सेपकटकरा स्पर्धा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली ऑल इंडिया विवि सेपकटकरा स्पर्धा आज से
अभिजात कांडपाल
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sepaktkra
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया विश्वविद्यालयी सेपकटकरा महिला वर्ग की स्पर्धा शुक्रवार से एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी काशीपुर में शुरू होगी। कुमाऊं में पहली बार इस खेल का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए कुविवि के क्रीड़ा प्रभारी और आयोजक सचिव डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि चार से छह नवंबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों की करीब आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
बताया कि स्पर्धा में मणिपुर विवि, आरटीएम विवि नागपुर, एलपीयू, उस्मानिया विवि हैदराबाद, पंजाब विवि पटियाला, पंजाब विवि चंडीगढ़, कुमाऊं विवि नैनीताल आदि हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन(हॉकी) राजेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि कुविवि के पूर्व कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी और अध्यक्ष कुविवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. नागेश्वर राव होंगे।
बताया कि समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता होंगे।
मलेशिया का राष्ट्रीय खेल है सेपकटकरा
सेपकटकरा दक्षिण पूर्व एशिया में इंडोर कोर्ट में वॉलीबाल की तरह खेला जाने वाला लोकप्रिय खेल है। इस खेल में गेंद को केवल पैर, घुटने, छाती और सिर से मारा जा सकता है, हाथ से नहीं।
इसमें रेगू और डबल्स रेगू दो स्पर्धाएं होती हैं। रेगू में एक टीम में तीन खिलाड़ी होते हैं, जबकि डबल्स रेगू में एक टीम में दो खिलाड़ी होते हैं। बता दें कि सेपकटकरा मलेशिया का राष्ट्रीय खेल है।
‘सेपक’ मलय शब्द है जिसका मतलब किक होता और ‘टकरा’ थाई शब्द है, जिसका मतलब गेंद होता है। इसका कोर्ट बैडमिंटन कोर्ट से दोगुना बड़ा होता है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली गेंद पर 16 परतें चढ़ी होती हैं।
भारतीय सपेकटकरा संघ के महासचिव योगेेेंद्र सिंह के मुताबिक सेपकटकरा को भारत सरकार ने खेल सूची में पिछले साल प्राथमिक खेलों में शामिल किया। उन्होंने बताया कि 1982 में नई दिल्ली में खेले गए एशियाई खेलोें में पहली बार सेपकटकरा को शामिल किया गया था।
1990 में हुए एशियाई खेलोें में इसे पहली बार पदक खेल के रूप में शामिल किया गया। बताया कि 2006 में हुए एशियाई खेलों में भारत की टीम ने पहली बार सेपकटकरा मैच में हिस्सा लिया था। 2010 और 2014 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।