फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The fire broke out in the shop, the family came to know in the morning

Nainital News: दुकान में लगी आग, परिवार को सुबह चला पता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
The fire broke out in the shop, the family came to know in the morning
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। भारी बारिश के बीच लगी आग का एक परिवार को पता नहीं लगा। सुबह जैसे ही आग का पता चला तो परिवार ने दमकल को सूचना दी। पुलिस और दमकल की टीम ने दुकान में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जैम फैक्ट्री जवाहर नगर निवासी सलमा परवीन परिवार के आठ लोगों के साथ रहती हैं और घर के निचले तल पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान बेटी रुखसार परवीन के साथ मिलकर चलाती हैं। सलमा के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया और सो गए। देर रात बारिश शुरू हो गई और इसी दरम्यान दुकान में आग लग गई लेकिन परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह चार बजे दुकान से उठता धुंआ कमरे तक पहुंचा तो लोगों की आंख खुली। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी गई। कुछ देर में टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सलमा की मानें तो आग की वजह से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed