{"_id":"57b5fb554f1c1ba2506ec5d2","slug":"the-festival-of-rakhi-celebrated-in-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया राखी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया राखी का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
उपाकर्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में बृहस्पतिवार को राखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया और उपहार भी दिए। घरों में भी कई तरह के पकवान बनाए गए।
मां नयना देवी मंदिर में श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के सहयोग से श्रावणी उपाकर्म (ऋषि तर्पण) सामूहिक रूप से मनाया गया। मंदिर के आचार्यों की ओर से भक्तजनों को जनेऊ धारण कराए गए।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 11 बजे तक चला। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, आचार्य बसंत बल्लभ पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन तिवारी, बृजमोहन जोशी, राजीव दुबे, बच्ची राम पंत, लक्ष्मी नारायण लोहनी, उमेश जोशी, गणेश बहुगुणा, बसंत जोशी व विनय जोशी आदि मौजूद थे। रक्षाबंधन पर्व के चलते नगर के सभी मंदिरों में दिनभर काफी भीड़-भाड़ रहने से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
फोटो सहित 18एनटीएल 01पी से