फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The driver was robbed at the tip of the knife

चाकू की नोक पर चालक को लूटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The driver was robbed at the tip of the knife
हामिद के साथ रोडवेज के समीप लूट हुई। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शहर में बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। उनमें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। एक के बाद एक लूट की वारदात हो रही है। मार्बल व्यवसायी से लूट का खुलासा छह दिन बाद भी नहीं हो पाया था कि अब रोडवेज बस अड्डे के पास पिकअप चालक से लूट हो गई। बाइक सवार बदमाश चाकू दिखाकर चालक से आठ हजार रुपये लूट ले गए। कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया मगर लुटेरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा का रहने वाला पिकअप चालक हामिद रविवार की रात यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आया था। एक महिला को नैनीताल जाना था। इसी कारण वह उसे छोड़ने के लिए रात करीब साढ़े दस बजे रोडवेज बस अड्डे के बाहर पहुंचा। महिला जब उतरकर किराया दे रही थी, उसी वक्त दो युवक आए और चाकू दिखाकर चालक का पर्स छीन लिया। पर्स में आठ हजार 200 रुपये, डीएल और आधार कार्ड था। हामिद ने घटना से कोतवाली पुुलिस को अवगत कराया। रात में हीरानगर चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने काफी खोजबीन की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में पता नहीं है। कोतवाली पुलिस से इस मामले में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की चौकसी पर सवालिया निशान
हल्द्वानी। कोतवाली के पास और भीड़भाड़ वाले रोडवेज बस अड्डे के पास सरेशाम लूट की घटना से पुलिस की चौकसी पर सवालिया निशान हैं। इधर, पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब तक लुटेरों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन बाद भी लुटेरों का पता नहीं
हल्द्वानी। मार्बल व्यवसायी की दुकान में हुई लूट के छह दिन बाद पुलिस के हाथ खाली है। तमाम कोशिश के बावजूद लुटेरों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की जांच में आया है कि लुटेरों ने घटना से पहले शहर का चक्कर लगाया था। बरेली रोड तीनपानी स्थित श्याम मार्बल की दुकान के संचालक जयराम चौधरी की दुकान में तीन मार्च की रात घुसकर लुटेरों ने तमंचा तानकर गल्ले में रखे 2200 रुपये और मंदिर में चढ़ाए गए 1100 रुपये लूट लिए थे। एसओजी की टीम टावर के दस हजार नंबर को अभी छांटने में लगी है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र का कहना है कि हेलमेट पहनने के कारण लुटेरों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed