फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The District Panchayat President is to be elected on 14th August

Nainital: जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए छूना होगा 14 नंबर का गणित, BJP-कांग्रेस के लिए जरूरी हुआ यह अंक

Thu, 14 Aug 2025 10:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 14 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

14 अगस्त यानी आज जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना है। दोनों ही पार्टियों को इस चुनावी जंग को जीतने के लिए कम से कम 14 जिला पंचायत सदस्यों वोट चाहिए। अब दोनों महिला प्रत्याशियों में से किसके सिर जीत का ताज सजेगा, यह भी 14 अगस्त को ही साफ होगा।

विज्ञापन
The District Panchayat President is to be elected on 14th August
भाजपा-कांग्रेस

विस्तार

जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए 14 का अंक बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि 14 अगस्त यानी आज जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना है। दोनों ही पार्टियों को इस चुनावी जंग को जीतने के लिए कम से कम 14 जिला पंचायत सदस्यों वोट चाहिए। अब दोनों महिला प्रत्याशियों में से किसके सिर जीत का ताज सजेगा, यह भी 14 अगस्त को ही साफ होगा।

विज्ञापन

नैनीताल में जिला पंचायत की कुल 27 सीटें हैं। इनमें से भाजपा ने सात और कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं। शेष 18 पर बागियों और निर्दलीयों का कब्जा है। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस और भाजपा को कम से कम 14-14 सीटें चाहिए। सूत्र बताते हैं कि अब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास 12-12 सदस्य हैं। तीन सदस्य अब तक न तो कांग्रेस के खेमे में गए हैं और न ही भाजपा के। हालांकि कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि यह तीनों सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इस दावे में कितना दम है यह तो आज शाम ही पता चल पाएगा लेकिन दोनों पार्टियां अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं।

विज्ञापन

आखिर वह तीन जिपं सदस्य कौन हैं?
राजनैतिक गलियारों में इस बात की लेकर भी चर्चाएं तेज हैं कि वह कौन तीन जिला पंचायत सदस्य हैं जो न तो कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर आए हैं और न ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में। हर कोई अपने अपने हिसाब से गणित लगा रहा है। कुछ का कहना है कि इनमें से एक कांग्रेस विचारधारा का है जबकि दो निर्दलीय हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि तीनों सदस्य निर्दलीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस चर्चा में कितना दम
चर्चा है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन दे रहे कई जिला पंचायत सदस्य फिलहाल नेपाल में हैं। दूसरी राष्ट्रीय पार्टी के नेता चाहते हैं कि वह मतदान के दिन बृहस्पतिवार को नेपाल से भारत में प्रवेश ही न कर पाएं। यदि प्रवेश कर भी लें तो नैनीताल तक न पहुंच पाएं। बताया जाता है कि दूसरी पार्टी ने इसके लिए भी अंदरखाने तैयारियां की हैं। अब यदि दूसरी पार्टी अपने इस मकसद में सफल हो जाती है तो पहली पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed