{"_id":"66ea1c0d766d9668d40bf644","slug":"the-director-inspected-the-arrangements-at-the-cancer-hospital-haldwani-news-c-337-1-shld1032-114503-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: निदेशक ने कैंसर अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: निदेशक ने कैंसर अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं
Wed, 18 Sep 2024 05:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। 40 पेड़ों को काटने की अनुमति मिलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से जल्द ही स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। यह बात चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने मंगलवार को स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट के निरीक्षण के दौरान कही।
केंद्र सरकार की योजना के तहत स्वामी राम कैंसर संस्थान को उच्चीकृत कर स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया जाना है। मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे डॉ. सयाना ने कहा कि कैंसर अस्पताल में बेहतर सुविधाएं जुटाने के लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट बनने से पहाड़ और दूरदराज से आने वाले कैंसर के मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सकेगा। कहा जल्द मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने संस्थान के निदेशक डॉ. केसी पांडेय से विभाग में उपकरण, चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य कर्मचारियों के पदों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसी ब्रिडकुल के अधिकारियों से भी जानकारी ली। इसके बाद कैंसर वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों से इलाज बाबत पूछा। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, उप प्रबंधक लेखा पुनीत अग्रवाल, एई पंकज बोरा, जनसंपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती आदि मौजूद रहे।