{"_id":"349df973023a28adac43309a81f89b6d","slug":"the-demonstration-against-the-mining-mafia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी और मुनीश कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले खनन माफिया एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दमन विरोधी संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को सीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
दर्जनों लोग तहसील से जुलूस की शक्ल में पुलिस क्षेत्राधिकारी मिथिलेश कुमार के कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने खनन माफिया की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी, डीआईजी, एसएसपी एवं सीओ को ज्ञापन दिया। सीओ कार्यालय में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हमले के बाद से ही जिला पुलिस राजनैतिक दबाव में है, यही कारण है कि सोहन सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस हेड क्वार्टर नैनीताल और डीआईजी कार्यालय में प्रदर्शन की धमकी देते हुए कहा कि खनन माफिया की मिलीभगत के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। जल्द ही न्यायालय से चार्जशीट की प्रति लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान मनमोहन अग्रवाल, ललित उप्रेती, प्रभात ध्यानी, पंकज कुमार, कमलेश कुमार, करम सिंह, पीसी जोशी, मो. ताहिर, दुर्गाप्रसाद पांथरी, शेखर चंद्र, यशपाल रावत, केसर राणा, गोपाल असनौड़ा, मदन सिंह, मनिंदर सिंह सेठी, भुवन, सूरज, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन