फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The death of the young man fell into the ditch

खाई में गिरकर युवक की मौत

Fri, 08 May 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी Updated Fri, 08 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man fell into the ditch

पिकनिक मनाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे कालाढूंगी वार्ड नंबर 7 निवासी चंदर सैनी (34) पुत्र मुकुंद सिंह तीन दोस्तों के साथ पिकनिक पर नैनीताल रोड स्थित बरमबूबू मार्ग पर गया था। चारों युवक मार्ग में स्थित टंकी पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच सामने से आ रही वन विभाग की गश्ती टीम को पुलिस समझकर चारों युवक भाग निकले। चंदर ने जंगल की दौड़ लगाई, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह करीब 250 फीट नीचे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन



इधर, घटना से अंजान चंदर के तीनों दोस्त अलग-अलग रास्तों से अपने-अपने घर पहुंच गए। देर रात जब चंदर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। सुबह जब दोस्तों को पता चला कि चंदर घर नहीं पहुंचा है तो वह परिजनों के साथ पिकनिक स्थल पर गए। वहां चंदर की बाइक खड़ी मिली। लोगों ने आसपास खोज की तो खाई में चंदर का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। थाना अध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed