{"_id":"f628c2b271df0289f0858b55afa3cef2","slug":"the-court-imposed-a-public-key-block-gita-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख गीता ने लगाया जनता दरबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख गीता ने लगाया जनता दरबार
ब्यूूराे, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट ने मंगलवार को पांडेगांव क्षेत्र में जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। पंचायत घर में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने मौजूद अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ग्रामसभा के सभी तोकों में विद्युतीकरण कराने, गांव में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को हल कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने भांकर गांव के प्राइमरी पाठशाला में शिक्षिकाओं के समय पर न पहुंचने पर भी रोष जताया। जिला पंचायत सदस्य डा. हरीश सिंह बिष्ट ने भी समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस मौके पर युवक कांग्रेसी नेता नितेश बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख सोनू बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रेमा पलड़िया, जीवन पलड़िया, कृष्ण चंद्र, हरेंद्र सिंह, नवीन क्वीरा, बीरू मेहरा, बीडीओ दिनेश चंद्र दिगारी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन