फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The country's economy has to be strengthened through Swadeshi: Rekha

स्वदेशी के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को बनाना है मजबूत:रेखा

Thu, 16 Oct 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 16 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The country's economy has to be strengthened through Swadeshi: Rekha
हल्द्वानी में भाजपा कार्यालय में  आत्मनिर्भर भारत संकल्प अ​भियान को संबो​​धित करते हुए।     अमर
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के विधानसभा सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वदेशी के विचार ने एक समय हमें अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी, उसी मंत्र के सहारे अब देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के माध्यम से हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल खादी पहनने या मिट्टी के दीये जलाने से स्वदेशी का अर्थ पूरा नहीं होता। हमें घर के सामान, कपड़े, मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीद में यह सुनिश्चित करना होगा कि हम स्वदेशी उत्पादों को ही प्राथमिकता दें। वहां जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदीप जनौटी, भुवन जोशी, प्रताप रैक्वाल, विनीत अग्रवाल, प्रकाश रावत, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने लिया संकल्प

हल्द्वानी। भाजपा की ओर से कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। वहां भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कंचन उप्रेती, रंजन बर्गली, कमल नयन जोशी, विनोद मेहरा, नवीन भट्ट आदि थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed