Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Constitution grants everyone the right to equality.

Nainital News: संविधान में सभी को मिला बराबरी का हक

Fri, 27 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The Constitution grants everyone the right to equality.
नैनीताल/लालकुआं/भीमताल/गरमपानी। जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान डाॅ. आंबेडकर को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में सभी को बराबरी का हक मिला है।
विज्ञापन

नैनीताल के तल्लीताल दर्शनघर स्थित पार्क में राज्य आंदोलनकारी, भाजपा, अनुसूचित जाति समेत विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी केएल आर्या, भाजपा नेता विक्रम राठौर, संतोष कुमार, शिल्पकार सभा के डॉ. रमेश चंद्र देवेंद्र, अजय कुमार, विजय कुमार, हरीश, पवन बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन

इधर कुमाऊं विवि के वनस्पति विज्ञान विभाग और विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ. ललित तिवारी, डॉ. सुषमा, डॉ. नीलू, डॉ. प्रभा, डॉ. हेम, डॉ. नवीन, लता नितवाल, भावना पांडे, जगदीश पपने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, लालकुआं में युवाओं ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर आंबेडकर युवा जन सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार, भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में भी संविधान दिवस पर प्रतियोगिताएं हुईं। प्राचार्या अंजू सिंह, शिक्षक डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि प्रस्तावना लेखन और श्रुतलेख प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहां पर डॉ. रोहित पांडे, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
इधर बेतालघाट के शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य, बनवारी लाल, मोहित डौर्बी, विजय कुमार, डॉ. तरुण कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।


संविधान के मूल्यों और आदर्शों पर अधिवक्ताओं ने रखे विचार
नैनीताल। संविधान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने और उनकी रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति जागरूकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव सौरभ अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा, सैयद नदीम खुर्शीद, पुष्पा जोशी, भुवनेश जोशी, मीना बिष्ट, अमनजीत सिंह चड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed