फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The condition of Anganwadi centers will change with one and a quarter crore rupees

Nainital News: सवा करोड़ से बदलेगी आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The condition of Anganwadi centers will change with one and a quarter crore rupees
भीमताल (नैनीताल)। जिले के 35 आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारने के लिए जिला योजना से 1.46 करोड़ की धनराशि बाल विकास विभाग को जारी की गई है। जिला योजना की धनराशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के साथ केंद्रों के मरम्मत कार्य का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि जिले में 35 आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्य के साथ सुधारीकरण का काम किया जाना है। हल्द्वानी में एक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य होना है। बताया कि केंद्रों के लिए जिला योजना से 1.46 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। ओखलकांडा में 10, कोटाबाग 01, भीमताल 06, रामगढ़ 02, रामनगर 07, धारी 04, बेतालघाट 01 और हल्द्वानी में 04 आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत के साथ सुधारीकरण होगा। हल्द्वानी के खैराली आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण 18.78 लाख से होगा। धनराशि बाल विकास विभाग को दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के सही होने से बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed