{"_id":"616c4f8ab2c6e328947f3ffb","slug":"the-cold-increased-due-to-hail-falling-with-rain-haldwani-news-hld4416904158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ ओले गिरने से बढ़ गई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ ओले गिरने से बढ़ गई ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल/भीमताल। झमाझम बारिश से नैनीताल में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को उमस से राहत तो मिली लेकिन हल्के ओले गिरने से ठंड बढ़ गई। वहीं भीमताल, भवाली, बेतालघाट, गरमपानी, पहाड़पानी, धानाचूली रामगढ़ और मुक्तेश्वर में भी ठंड बढ़ने पर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए।
नैनीताल में सुबह से ही घने बादल छा गए थे। इसके बाद करीब 7:30 बजे से 8 बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद तेज धूप खिली। करीब 11 बजे से मौसम बदलने लगा और करीब 11:45 बजे बारिश के साथ ऊपरी क्षेत्रों में ओले गिरे। इसके बाद शाम तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर चलता रहा।
वहीं कृषि विशेषज्ञों ने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। इधर, जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि झील का जलस्तर सुबह 8 बजे 10 फीट साढ़े 9 इंच था, जो अब दिनभर हुई बारिश के बाद शाम चार बजे एक इंच बढ़ने के बाद 10 फीट साढ़े 10 इंच पहुंच गया।