फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The city turned into a pond due to 45 minutes of rain

45 मिनट की बारिश से तालाब में तब्दील हुआ शहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The city turned into a pond due to 45 minutes of rain
हल्द्वानी। शहर में 45 मिनट हुई बारिश ने जिला प्रशासन, नगर निगम और सिंचाई विभाग के दावों की पोल खोल दी। बारिश से इतना कूड़ा आया कि नहर और नाले चोक हो गए। 80 घरों में गंदा पानी घुस गया। इससे लोगों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। लोगों का आरोप है कि बारिश से उनके घरों में रखे सामान के साथ ही खाने का सामान भी खराब हो गया। शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग ने नहरों को साफ करने का प्रयास नहीं किया। उधर, नगर निगम की टीम दो जेसीबी के साथ नालों और सिंचाई नहरों को खोलने में लगी रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दो जून को ही सिंचाई विभाग को नहरों को साफ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी नहरों की सफाई नहीं हुई। सिंचाई नहरों में कूड़ा पड़ा होने से नगर निगम के बगल से जाने वाली नहर चोक हो गई। नहर चोक होने से पांडे निवास, बद्रीपुरा, 10 क्वार्टर, कालाढूंगी रोड, नवाबी रोड के किनारे 50 लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस गया। इससे घरों और दुकानों में रखा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

पानी घुसने की सूचना पर नगर निगम की टीम नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल के नेतृत्व में पहुंची और सिंचाई नहर में फंसे कूड़े को हटाया। उधर, शनि बाजार और बरेली रोड का नाला भी कूड़े से चोक हो गया। इससे जोशी विहार में करीब 30 लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर चोक नाले को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाढूंगी और नवाबी रोड पर घुटनों तक भरा पानी
हल्द्वानी। सिंचाई नहर चोक होने से कालाढूंगी और नवाबी रोड पर भी घुटनाें तक पानी भर गया। जिस वजह से लोगों को सड़क पर चलने में दिक्कत हुई। कई दोपहिया वाहन सड़क पर अधिक पानी होने से बंद हो गए। पैदल यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तीन साल में भी नहीं हो पाई नहर कवर
हल्द्वानी। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग को तीन साल पहले नहर कवरिंग के लिए बजट मिला। लोनिवि ने आधी नहर को तोड़ दिया। मामूली कवरिंग कार्य के बाद इसे छोड़ दिया गया। अब नहर कवर करने का काम सिंचाई विभाग को सौंप दिया है। छह माह से सिंचाई विभाग के अधिकारी सिर्फ मौका मुआयना करने तक सीमित हैं। न तो सिंचाई विभाग नहरों की सफाई कर रहा है न ही नगर निगम नाले-नालियों की सफाई करा रहा है।
यह बोले लोग
सिंचाई नहर की सफाई नहीं हुई। थर्माकोल, कूड़े के से आए दिन नालियां चोक हो रही हैं। नहर कवरिंग हुई होती तो आज यह स्थिति नहीं आती। नहर चोक होने से घर में पानी घुस गया। इससे घर में रखा खाने का सामान, बिस्तर आदि भीग गया।

किरन गुप्ता
कोट
नगर निगम ने नालों की सफाई नहीं कराई। इस कारण शनि बाजार नाला चोक हो गया। नाला चोक होने से जोशी विहार सहित कई कालोनियों में लोगों के घरों में गंदा पानी घुस गया।
रईस अहमद गुड्डु पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed