{"_id":"5e99fccc8ebc3e76aa59cbc3","slug":"the-children-showed-talent-in-the-i-am-aware-competition-haldwani-news-hld380400789","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैं जागरूक हूं’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैं जागरूक हूं’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
हरि: शरणम जन का लोगो।
- फोटो : HALDWANI
‘मैं जागरूक हूं’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
- अमर उजाला और हरि:शरणम जन की संयुक्त पहल, लॉकडाउन में 15 दिवसीय प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम
विजेता
- एक से छह आयु वर्ग: शौर्य शर्मा, पांच वर्ष, कक्षा एक, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल सितारगंज।
- सात से 10 आयु वर्ग: आस्था सनवाल, नौ साल, कक्षा पांच, होली एंजेल कान्वेंट हल्द्वानी।
- 11 से 15 आयु वर्ग: गीतिका खुल्वे, 14 वर्ष, कक्षा नौ, एमपीएचआईसी रामनगर।
प्रतियोगिता के लिए आज का विषय
भारत के प्रधानमंत्री की ओर से किए जा रहे कोरोना रोकथाम प्रयासों के लिए एक धन्यवाद कार्ड बनाकर उसकी स्पष्ट तस्वीर भेजें। साथ में प्रतियोगी का पासपोर्ट साइज का फोटो भी भेजें।
हल्द्वानी। अमर उजाला और शहर की प्रमुख सामाजिक, धार्मिक संस्था हरि:शरणम जन की ओर से लॉकडाउन में घर पर बैठे स्कूली बच्चों के लिए खास प्रतियोगिता ‘मैं जागरूक हूं’ का आयोजन किया गया है। पहले दिन कई बच्चों ने अपनी प्रविष्टि भेजी। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है।
तीनों वर्गों के प्रथम विजेताओं को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उनके पेटीएम या यूपीआई नंबर पर भेज दी गई है। प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय पर प्रतियोगिता होगी। शनिवार की प्रतियोगिता का विषय अलग से दिया गया है।
विज्ञापन
हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने बताया कि लॉकडाउन में घर पर बैठे बच्चों के उत्साहवर्धन और उनमें रचनात्मक भावनाओं का विकास करने के उद्देश्य से अमर उजाला और उनकी संस्था की यह अनूठी पहल है। बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी प्रविष्टि व्हाट्सएप के माध्यम से अपराह्न तीन बजे तक भेजनी होगी। उसी दिन विजेताओं का परिणाम घोषित कर इनाम की राशि उन्हें आनलाइन भेजी जाएगी। अमर उजाला में विजेताओं की फोटो भी प्रकाशित की जाएगी।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी:
- एक से छह आयु वर्ग।
- सात से 10 आ्यु वर्ग।
-11 से 15 आयु वर्ग।
नोट: प्रतियोगी को अपनी प्रविष्टि में अपना पूरा नाम, पता, स्कूल का नाम, आयु, पेटीएम या यूपीआई नंबर साफ-साफ अक्षरों में लिखकर दें। इसके अलावा अपनी प्रवष्टि के साथ अपना एक पासपोर्ट साइज का साफ फोटोग्राफ देना होगा। अपनी प्रविष्टि इस व्हाट्सएप नंबर पर भेजें: 7060363436