फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The beauty of a snowy spring, with a line of vehicles stretching from the plains to the mountains.

Nainital News: बर्फीले वसंत की बहार, मैदान से लेकर पहाड़ तक वाहनों की कतार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The beauty of a snowy spring, with a line of vehicles stretching from the plains to the mountains.
टीपी नगर चौराहे पर लगा जाम।    संवाद
हल्द्वानी। बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों से लोगों का पहाड़ों पर जाने का क्रम रविवार को भी जारी रहा। इसका असर हल्द्वानी के यातायात पर पड़ा। रोडवेज स्टेशन पर जहां नैनीताल जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ रही है वहीं काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। वाहनों का दबाव ज्यादा होने से काठगोदाम तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

रविवार को वीकेंड के चलते काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मल्ला काठगोदाम चौकी तक वाहन रेंगते हुए चले। पहाड़ की ओर जा रहे पर्यटकों के साथ ही लोकल के वाहन भी फंस गए। दो दिन पहले जो पर्यटक गए उनके आने का क्रम रविवार को तेज दिखा। वाहनों का दबाव बढ़ा तो उनकी रफ्तार कम हो गई।
विज्ञापन

नरीमन तिराहे पर दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। मल्ला काठगोदाम चौकी से रानीबाग तक वाहन रेंगते रहे। शहर कई चौराहों की भी यही स्थिति रही।

ने बताया कि जाम जैसी स्थिति नहीं थी। हालांकि कुछ कुछ देर के लिए वाहन की रफ्तार धीमी रही।


नैनीताल के लिए चलानी पड़ीं 20 से ज्यादा बसें
हल्द्वानी। हल्द्वानी और काठगोदाम रोडवेज बस स्टेशन पर रविवार को भी नैनीताल जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा दिखी। ऐसे में हल्द्वानी से छह टेंपो ट्रेवलर जबकि चार बड़ी बसों को नैनीताल के लिए चलाया गया। इसी प्रकार काठगोदाम से भी आठ टेंपो ट्रेवलर व पांच बसें लगानी पड़ गई। इन बसों ने पूरे दिन में दो से तीन फेरे किए।

टीपी नगर चौराहे पर लगा जाम।    संवाद

टीपी नगर चौराहे पर लगा जाम।    संवाद

टीपी नगर चौराहे पर लगा जाम।    संवाद

टीपी नगर चौराहे पर लगा जाम।    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed