फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The authority sealed the wedding hall built on government land in Damuwadhunga.

Nainital News: प्राधिकरण ने दमुवाढूंगा में सरकारी जमीन में बनाया सील किया बरातघर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
The authority sealed the wedding hall built on government land in Damuwadhunga.
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण ने दमुवाढूंगा में बिना परमिशन सरकारी जमीन में बन रहे बारात घर को सील कर दिया। उधर कॉलटैक्स रोड पर पार्किंग के स्थान में बनाई गई पांच दुकानों को भी सील किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी को शिकायत मिली कि दमुवाढूंगा में सरकारी जमीन में बिना परमिशन के एक बरातघर बनाया जा रहा है। इस पर टीम को मौके पर भेजा गया। इस दौरान टीम ने करन चौधरी का बरातघर सील कर दिया। उधर, कॉलटैक्स में पवन तिवारी ने जब नक्शा पास कराया था, उसमें बेसमेंट में पार्किंग दिखाई थी, लेकिन पार्किंग की जगह में पांच दुकानें बना दी गई। जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी ने बताया कि इन पांच दुकानों को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि ये बरातघर सरकारी जमीन में बनाया जा रहा था। कहा कि भू स्वामी से इसके पेपर मांगे गए हैं। कहा कि लोगों की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed