फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The arrival of tourists brought smiles to the faces of businessmen

Nainital News: पर्यटकों के पहुंचने से कारोबारियों के चेहरे खिले

Sat, 17 Aug 2024 05:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 17 Aug 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
The arrival of tourists brought smiles to the faces of businessmen
नैनीताल। पर्यटन नगरी में सैलानियों की आमद बढ़ने लगी है। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन पर्व तक यहां पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। इससे पर्यटन कारोबार अच्छा होने की संभावना है।
विज्ञापन


नगर में बृहस्पतिवार से ही सैलानियों का आना शुरू हो गया था, जो शुक्रवार देर शाम तक जारी रहा। शनिवार को और अधिक पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। सैलानियों के पहुंचने से पर्यटक स्थल गुलजार रहे। पर्यटकों ने नौकायन का भी आनंद लिया। चिड़ियाघर, स्नोव्यू, बॉटनिकल गार्डन, वाटर फॉल के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानी पहुंचे। सैलानियों के वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर में आंशिक जाम भी लगा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते यातायात सुचारु रहा। शहर में शुक्रवार को सुबह से धूप खिली रही। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे नगर में कोहरा छाने के बाद हल्की बारिश हुई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed