{"_id":"68dec21448ca94ecad032960","slug":"the-agitators-of-bagjala-will-march-to-the-commissioners-camp-office-on-the-4th-haldwani-news-c-8-1-hld1029-646968-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चार को कमिश्नर के कैंप कार्यालय कूच करेंगे बागजाला के आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चार को कमिश्नर के कैंप कार्यालय कूच करेंगे बागजाला के आंदोलनकारी
विज्ञापन
हल्द्वानी। बागजाला के लोगों का मालिकाना अधिकार देने, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव के अधिकार को बहाल करने समेत आठ सूत्री मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना 46 वें दिन भी जारी रहा। तय किया गया कि विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनकारी चार अक्तूबर को कमिश्नर के कैंप कार्यालय कूच करेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल पर दो अक्टूबर 1994 को हुए मुजफ्फरनगर कांड के शहीदों को याद किया। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। आंदोलनकारियों की मांगों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने समर्थन दिया। वहां डॉ. कैलाश पांडेय, डॉ. उर्मिला रैस्वाल, वेद प्रकाश, प्रेम सिंह नयाल, विमला देवी, चंदन सिंह, मीना भट्ट, हेमा आर्य समेत कई लोग मौजूद रहे।