फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thar riders brutally beat up hotel manager in haldwani

UK News: थार सवार युवकों ने होटल मैनेजर को बेरहमी से पीटा, छात्रसंघ हल्द्वानी लिखा था वाहन में; जानें मामला

Thu, 09 Oct 2025 11:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 09 Oct 2025 11:39 AM IST
सार

गौलापार के एक होटल में कमरा न मिलने पर नाराज युवकों ने मैनेजर को बेल्ट से पीटा, जिससे उनके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Thar riders brutally beat up hotel manager in haldwani
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के गौलापार के होटल में कमरा न देने से नाराज युवकों ने मैनेजर को बेल्ट से बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। पीड़ित का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार कराया गया। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जजफार्म निवासी आकाश गोयल ने गौलापार खेड़ा में स्थानीय निवासी गजेंद्र बजवाल से होटल और रेस्टोरेंट लीज पर ले रखा है।

विज्ञापन


आकाश के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे काले रंग की थार में सवार पांच युवक होटल में पहुंचे और कमरा देने की मांग की। आरोप है कि युवक नशे में थे तो उन्होंने कमरा देने से मना कर दिया गया। इस पर युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। उन्होंने दबंगई दिखाते हुए मैनेजर रमेश चंद्र जोशी निवासी तीनपानी को बेल्ट से बुरी तरह पीटा। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। युवक इतने उग्र थे कि किसी ने भी उनके सामने जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। ये गौलापार के ही निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन


होटल में मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। काठगोदाम थाना पुलिस को दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। - नितिन लोहनी, सीओ सिटी हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed