फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ten thousand devotees worshiped at Kainchi Temple on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर दस हजार भक्तों ने कैंची मंदिर में की पूजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand devotees worshiped at Kainchi Temple on Guru Purnima
भवाली (नैनीताल)। अल्मोड़ा हाइवे स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची मंदिर में शनिवार को गुरुपूर्णिमा पर हजारों की संख्या में भक्तों ने नीब करौली महाराज का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी ने पूजा अर्चना कर बाबा को भोग लगाया। श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी के साथ बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

भक्तों ने मंदिर में सुबह से शाम तक भजन कीर्तन किए। देर शाम तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरुपूर्णिमा पर महाराज को भोग लगाकर आरती की गई। वहीं ग्रामसभा हली तितोली सड़क के लिए बजट स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य का कैंची में स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं गुरुपूर्णिमा पर मंत्री आर्य ने नीब करौली महाराज के दर्शन कर देश से कोरोना महामारी को खत्म करने की प्रार्थना की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया, सोबन सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, बालम सिंह, नंदन सिंह मौजूद रहे। इधर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को कैंची मंदिर में मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed