फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ten people were injured by the attacker leopard

हमलावर हुए तेंदुए ने दस लोगों को किया घायल

Wed, 24 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)। Updated Wed, 24 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन

पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चौखुटिया में तेंदुए के आतंक की दहशत अभी थमी भी नहीं थी कि मंगलवार की सुबह भीमताल में तेंदुए ने एक के बाद एक दस लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं तेंदुए ने रास्ते में मिले कई मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन


 बाद में भटकते हुए तेंदुआ मल्लीताल बाजार में स्थित एक घर की गली में जाकर दुबक गया। भीड़ और शोरशराबा बढ़ा तो खूंखार हुआ तेंदुआ गली से सड़क की ओर निकल आया। भगदड़ मची तो तेंदुए ने यहां भी एक युवक पर झपट्टा मार उसे घायल कर दिया। इसी दौरान तेंदुआ एक ज्वैलर्स की दुकान में जा घुसा।
विज्ञापन


 ट्रेंकुलाइज करने के दौरान तेंदुए ने चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक पर हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह तेंदुए को बेहोश करने में सफलता मिली। बेहोशी की हालत में वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को नैनीताल स्थित चिड़ियाघर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब खुटानी-चांफी रोड में घिंघरानी के समीप हल्द्वानी से बाइक में सवार होकर जा रहे युवक पर सड़क किनारे घात लगाए तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में बाइक में सवार रमा बिष्ट (27) घायल हो गई। घायल की चीख पुकार सुन तेंदुआ आबादी वाले विनायक क्षेत्र की ओर भाग गया।

इस बीच रमा को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। विनायक पहुंचते ही तेंदुए ने घर के आंगन में काम कर रहे हरपाल सिंह रावत (46) पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह रावत पर हमला कर उसे घायल कर दिया और शोर होने पर तेंदुआ विनायक से सौनगांव की ओर भाग गया।

इसके बाद तेंदुए ने घंटे भर के भीतर में सौनगांव क्षेत्र में अपने ननिहाल आए वेदांश मेहरा (8) पुत्र अनिल मेहरा निवासी रामगढ़, उसके नाना चंदन सिंह रौतेला (60) पुत्र सिताब सिंह निवासी सौनगांव, शेर सिंह (50) पुत्र हरक सिंह निवासी विनायक, नीमा रावत (30) पत्नी विक्रम रावत, विक्की भट्ट (18) पुत्र हरीश चंद्र भट्ट निवासी सौनगांव, मल्लीताल से घास काटने विनायक पहुंची तारा नेगी (28) पत्नी वीरेंद्र सिंह पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेंदुए ने विनायक से सौनगांव के बीच कई मवेशियों को भी घायल किया। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। घिंघरानी, विनायक और सौनगांव से होता हुआ तेंदुआ 11 बजे के करीब मल्लीताल बाजार आ पहुंचा और दीप डेंटल क्लीनिक से सटे मकान की गली में घुस गया।

 इस दौरान मौके पर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। शोर शराबा हुआ तो तेंदुआ एकाएक गली से सड़क की ओर भाग निकला जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में तेंदुए ने मनोज भट्ट (32) निवासी जून स्टेट पर हमला कर घायल कर दिया।

 इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने तेंदुए पर जमकर लाठियां बरसाई तो तेंदुआ बाजार में स्थित संजय ज्वैलर्स की दुकान में जा घुसा। तेंदुए के दुकान में घुसते ही भीड़ ने दुकान का शटर गिरा दिया।

सूचना मिलने पर साढ़े ग्यारह बजे डीएफओ डा. तेजस्विनी पाटिल के नेतृत्व में मुक्तेश्वर के उप प्रभागीय वनाधिकारी दिनकर तिवारी, आरओ जू मनोज साह व प्रमोद तिवारी, पशु चिकित्सक डा. एलके सनवाल व वन क्षेत्राधिकारी पीसी तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

पशु चिकित्सक डा. एलके सनवाल (68) जैसे ही दुकान के भीतर पहुंचकर तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर रहे थे तभी तेंदुए ने उन पर भी हमला कर उनके दाये पैर में अपने दो दांत गड़ा दिए। डा. सनवाल को बमुश्किल वन कर्मियों ने दुकान से बाहर निकालकर किसी तरह शटर को फिर से बंद किया।

घंटों बाद शटर काटकर किसी तरह तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर बेहोश किया गया। बाद में वन कर्मी उसे नैनीताल स्थित चिड़ियाघर ले गए। एसडीओ दिनकर तिवारी ने बताया कि तेंदुए की उम्र लगभग पांच से छह साल है और वह नर है।


 वह लगभग साढ़े तीन फुट ऊंचा और पांच फुट लंबा है। तेंदुए को पकड़ने में वन अधिकारियों के अलावा वन रक्षक अतुल भगत, अजय श्री, संदीप, कन्नू और अर्जुन आदि का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed