फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tempo Traveller will run on local routes from today

Nainital News: आज से लोकल रूट पर दौड़ेंगी टेंपो ट्रैवलर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Tempo Traveller will run on local routes from today
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की बिना परिचालक वाली टेंपो ट्रैवलर आज से सड़कों पर नॉन स्टॉप दौड़ेंगी। लोकल रूटों पर इनका संचालन किया जाएगा। निगम से हल्द्वानी डिपो को चार, काठगोदाम डिपो को चार और भवाली डिपो को दो गाड़ियां दी गई हैं। स्टेशनों से सवारी भरने के बाद इन वाहनों बीच में कहीं स्टॉपेज नहीं होगा। ट्रैवलर का टिकट स्टेशन से कटेगा। नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम, भवाली आदि रूटों पर इनका संचालन होगा। सीधी सेवा होने के कारण लोगों को अब हल्द्वानी से नैनीताल जाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बीच में नहीं रुकने के कारण यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से नैनीताल, भवाली, भीमताल, कैंचीधाम के रूटों के लिए टेंपो ट्रैवलर का संचालन शुरू हो जाएगा। 11 जुलाई से इनका नियमित संचालन होगा। - संजय पांडे, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed