फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   temperature rises after 24 hours to 4 degree celcius

चौबीस घंटे बाद बढ़ा साढ़े चार डिग्री पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
temperature rises after 24 hours to 4 degree celcius
नैनीताल में पंत पार्क में चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। चौबीस घंटे बाद साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा चढ़ने से शुक्रवार को कंपकंपाती ठंड से राहत मिली। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार एवं ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो दिन बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा, हालांकि न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक और दो जनवरी को बारिश होने के साथ ही 22 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल में दिनभर चटक धूप, सुबह शाम कड़ाके की ठंड
सरोवर नगरी में शुक्रवार दिनभर धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन सुबह-शाम कड़ाके की ठंड आफत बनी है। वहीं, अयारापाटा, बारापत्थर, शिल्पी हौलो और राजभवन मार्ग पर पड़ा पाला वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

सैलानियों की भीड़ बढ़ने से पर्यटन व्यवसायी व्यस्त हुए
सरोवर नगरी में शुक्रवार दिनभर पर्यटकों की भीड़भाड़ से रौनक रही। शहर में बीते एक हफ्ते से सैलानियों का आना जारी है। इससे होटल-रेस्टोरेंट, नाव चालक, घोड़ा चालक, टैक्सी चालक समेत अधिकतर पर्यटन व्यवसायी व्यस्त हैं। शुक्रवार को केव गार्डन में 550 और चिड़ियाघर में करीब तीन सौ पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने केबल कार, हनुमानगढ़ी, स्नोव्यू, बारापत्थर, टिफिन टॉप, बॉटनिकल गार्डन समेत कई दर्शनीय स्थलों के दीदार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed