फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tell. been. marked. displacement. slum dwellers. High Court.

मलिन बस्ती के लोगों के विस्थापन के लिए कौन सी जगह चिह्नित की, बताएं : हाईकोर्ट

Sat, 10 May 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 10 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tell. been. marked. displacement. slum dwellers. High Court.
नैनीताल। हाईकोर्ट ने हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण व सौंदर्यींकरण के नाम पर सड़क किनारे मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों के आशियानों को बिना पूर्व सूचना के तोड़ने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार को शपथपत्र के माध्यम से यह बताने के लिए कहा है कि उनके विस्थापन के लिए कौन-कौन सी जगह चिह्नित कीं हैं। कोर्ट ने इस संबंध में मय फोटाग्राफ जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी।
विज्ञापन




पूर्व में कोर्ट ने सरकार को उक्त लोगों को तत्काल आश्रय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे और आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के लिए कहा था। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


हल्द्वानी निवासी आफताब आलम ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था प्रशासन ने जेसीबी मशीनों का प्रयोग कर बस्ती के निवासियों के घरों को ढहा दिया। उन्हें न तो अपनी आवश्यक वस्तुएं समेटने का अवसर दिया गया और ना ही कोई पूर्व नोटिस दिया गया। उन्होंने तर्क दिया कि यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय की ओर से तय दिशा-निर्देशों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed