फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager was murdered due to illicit relationship in haldwani

Haldwani: अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बना था बेटा, मां के प्रेमी ने मुर्गी पकड़ने के बहाने जंगल में कर दी हत्या

Sat, 14 Sep 2024 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 14 Sep 2024 05:19 PM IST
सार

कमलुवागांजा मुखानी क्षेत्र में किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Teenager was murdered due to illicit relationship in haldwani
अवैध संबंध के चलते हुई थी किशोर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के कमलुवागांजा मुखानी क्षेत्र में किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हत्या करने के पीछे अवैध संबंध सामने आए हैं। हत्यारोपी का किशोर की मां के साथ अवैध संबंध थे। किशोर को इस बात का पता था। हत्यारोपी जब भी घर आता था तो किशोर उसे भगा देता था।

बता दें कि बृहस्पतिवार को स्टील फैक्ट्री के जंगल में करीब 150 मीटर अंदर पुलिस को एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिला था। शिनाख्त पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में किशोर की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। उधर किशोर के पिता ने भी पुलिस को हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन

एसएएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शनिवार को बहुउद्देशीय भवन में खुलासा करते हुए बताया कि हत्या किशोर के ही पड़ोस में रहने वाले बरेली के मीरगंज दिमना पऊचा निवासी सत्यवीर ने गला घोंटकर की थी। सत्यवीर और किशोर की मां के बीच अवैध संबंध था। जिसका पता किशोर को चल चुका था। बात बाहर आने के डर से आरोपी ने किशोर को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- आपदा ने दिए गहरे जख्म: डाल गांव में दो मंजिला मकान ढहा, सैकड़ों नाली भूमि तबाह; पीड़ित ने बयां किया दर्द

एसएसपी ने बताया कि जब पुलिस ने पूछताछ की तो हत्यारोपी सत्यवीर के आठ साल के बेटे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसने किशोर को सत्यवीर के साथ जाते हुए देखा था। छानबीन आगे बढ़ी और सत्यवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई। सत्यवीर ने बताया कि उसने अपने बेटे से किशोर को बुलवाया था। इसके बाद मुर्गी पकड़ने के बहाने स्टील फैक्ट्री ले गया। यहां उसने किशोर के सीने पर बैठकर गला घोंट दिया।

अवैध संबंध का पता न चले इस कारण की हत्या
एसएसपी मीणा ने बताया कि सत्यवीर से पूछताछ में सामने आया कि सत्यवीर और किशोर की मां के अवैध संबंध थे। कई बार किशोर ने दोनों को घर में अवैध संबंध बनाते हुए देखा था। इसके बाद किशोर ने आरोपी को घर न आने की सलाह दी थी। साथ ही कहा था कि वह घर आएगा तो वह पिता को सब बता देगा। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे डर था कि किशोर अपने पिता को अवैध संबंधों के बारे में न बता दे। इसलिए उसने किशोर को गला दबाकर मार दिया।

टीम में ये रहे शामिल
एसओ मुखानी पंकज जोशी, आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज, एसआई प्रकाश आर्या, सिपाही सुनील आगरी, रविंद्र खाती, बलवंत सिंह और जगदीश राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed