फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager body found in the forest in haldwani

Haldwani News: जंगल में मिला किशोर का शव, गाय चराने गई महिला ने देखा; दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप

Fri, 13 Sep 2024 11:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:02 AM IST
सार

कमलुवागांजा स्थित स्टील फैक्टरी के पास किशोर का शव मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अब तक परिजनों ने मुखानी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।

विज्ञापन
Teenager body found in the forest in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में कमलुवागांजा स्थित स्टील फैक्टरी के पास किशोर का शव मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अब तक परिजनों ने मुखानी पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है।

विज्ञापन

रामाशंकर निवासी धिमरा मीरगंज तीन महीने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कमलुवागांजा आए थे। यहां वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र (15) बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से निकला था। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय महिला जब गाय चराने जंगल गई तो उसे कमलुवागांज में स्टील फैक्टरी से लगते हुए जंगल में एक किशोर का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- आकर्षण: पॉलीनेटर पार्क बन रहा चिड़िया व कीट-पतंगों का प्राकृतिक वासस्थल, 50 से अधिक तितलियों की प्रजाति मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसओ मुखानी पंकज जोशी और लामाचौड़ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी भिजवाया। इसके बाद शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। उधर परिजनों ने बताया कि उनका बेटा दोस्तों के साथ गया था। उन्होंने दोस्तों पर हत्या का अंदेशा जताया है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि किशोर के शरीर में चोट या अन्य कोई निशान नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed