फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Team of climbers returned after conquering Baljuri peak

बलजुरी चोटी को फतह कर लौटा पर्वतारोहियों का दल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Team of climbers returned after conquering Baljuri peak
नैनीताल। नैनीताल पर्वतारोहण क्लब (एनटीएमसी) की स्वर्ण जयंती के अवसर पर पर्वतारोहियों का दल (5299 मीटर) पिंडारी ग्लेशियर रेंज में स्थित बलजुरी शिखर पर तिरंगा फहराकर लौट आया है।
विज्ञापन

दल के प्रमुख पर्वतारोही नगर निवासी अनित साह ने नगर के एनटीएमसी कार्यालय में बताया कि क्लब के सदस्यों की ओर से वर्ष 1972 में माउंट नंदाखाट शिखर (6611 मीटर) को फतह किया था। इसी अभियान की स्वर्ण जयंती पर पर्वतारोहियों के दल ने बलजुरी शिखर पर तिरंगा फहराया है।
विज्ञापन

साह ने बताया कि 27 सितंबर को कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग से यात्रा की शुरुआत हुई और बृहस्पतिवार को दल लौट आया। बताया कि दो अक्तूबर की रात को उन्होंने पिंडारी ग्लेशियर से आगे चढ़ाई शुरू की। उनका पहला कैंप फुरकिया में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कैंप में मुरली प्रकाश, अनित साह और संजय मेहरा जबकि दूसरे में गंगोत्री बिष्ट, दीपक जोशी और मनमोहन मेहरा थे। बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र का खराब मौसम चुनौतीपूर्ण रहा। वहां तेज हवा और करीब भारी बर्फबारी के बीच दल के तीनों सदस्यों को गुफा में रहना पड़ा लेकिन टीम के सदस्यों ने हौसला बरकरार रखा।
इस दौरान उनका संचार संपर्क तक कट गया था। तीन अक्तूबर को चोटी फतह करने के बाद चार अक्तूबर को सभी बेस कैंप लौट आए। तीन कैंप के स्थान पर दो कैंप लगाने के कारण यात्रा को तय समयावधि से जल्दी पूरा कर लिया गया। ट्रेकिंग दल में क्लब के अन्य सदस्य राजेश साह, योगेश साह, अजय साह, शैलेंद्र साह, उमेश जोशी भी शामिल रहे।

इस मौके पर पर्वतारोही व अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर पद्मश्री अनूप साह ने सदस्यों के हौसले की सराहना की। बाद में दल के सदस्यों ने डोकराणी ग्लेशियर में पर्वतारोहण अभियान में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed