फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teachers put their hands on restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने तानी मुट्ठी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers put their hands on restoration of old pension
हल्द्वानी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालते उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के स
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने पुरानी पेंशन बहाली और नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर तिकोनिया स्थित हरिप्रसाद टम्टा पार्क पार्क में धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी के साथ रैली निकालकर एसडीएम विवेक राय के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर भारत के करीब 30 लाख शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाला यह एकमात्र संगठन है। संघ ने मांगों को लेकर पांच अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार के उदासीन रवैये के कारण शिक्षक आंदोलन को बाध्य हैं। कहा कि 23 नवंबर से ब्लॉक स्तर से शुरू हुआ आंदोलन राष्ट्रीय स्तर तक चलेगा।
विज्ञापन

17 से 22 जनवरी तक राज्य स्तर और 21 से 27 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे। धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मत्री डिकर पडियार, जिला कोषाध्यक्ष मदन मोहन बिष्ट, मदन बर्थवाल, विजय गुरुरानी, सुभाष जुयाल, प्रकाश फुलोरिया, अनिल शर्मा, शमशेर दिगारी, बंशीधर कांडपाल, अनुपमा सिंह, गीता जंतवाल, उषा जोशी, ममता गुप्ता, अंजू मिश्रा, दीक्षा जोशी, नवीन चंद्र, नंद राम, अनुराधा सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की प्रमुख मांगें
-पुरानी पेंशन तत्काल बहाल की जाए
-छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर कर सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुरूप संशोधन लागू हो
-देश के अनुबंधित, पैरा, गण शिक्षकों को समान वेतन मिले
-शिक्षक पात्रता परीक्षा शिक्षकों के व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने से पूर्व कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed