फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teachers' counseling

एलटी के 289 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

Fri, 13 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Fri, 13 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers' counseling
शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। लंबे समय से बीमार शिक्षकों की मन की मुराद बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। काउंसलिंग के माध्यम से कुमाऊं के 31 शिक्षकों को उनके मनमाफिक स्कूलों में तैनाती दे दी गई। दूसरी ओर एलटी स्नातक वेतनक्रम में विज्ञान विषय की 90 शिक्षिकाओं की काउंसलिंग हुई। उन्हें दुर्गम और अतिदुर्गम स्कूलों में तैनाती दी गई। अब तक चार विषयों की काउंसलिंग पूरी होकर 289 गुरुजनों की तैनाती की जा चुकी है।

विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए कुमाऊं मंडल से 36 बीमार शिक्षकों को बुलाया गया था जिसमें प्रवक्ता संवर्ग के 22 तथा एलटी के 14 शिक्षक थे। लेकिन आज काउंसलिंग में प्रवक्ता संवर्ग में 19 तथा एलटी में 12 शिक्षक पहुंचे। काउंसलिंग के बाद उनके द्वारा मांगे गए स्कूलों में उनकी तैनाती कर दी गई। यह सभी शिक्षक बीते एक वर्ष से स्थानांतरण के लिए विभाग में दबाव बनाए हुए थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर एलटी स्नातक वेतनक्रम में भी काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रही। अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं सुषमा सिंह ने बताया बृहस्पतिवार को विज्ञान विषय के 92 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें से दो अभ्यर्थी काउंसिलिंग में मौजूद नहीं रहे। महिलाओं में 27 तथा पुरुष संवर्ग में 63 अभ्यर्थी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 14 मई को कला विषय के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुबह 8.30 बजे होगी। अपर शिक्षा निदेशक सुषमा सिंह के  नेतृत्व में चली काउंसलिंग प्रक्रिया में अपर निदेशक मुख्यालय महावीर सिंह बिष्ट, सीईओ बागेश्वर आरसी आर्या, चंपावत के नवीन चंद्र पाठक, आलोक जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, ललित उपाध्याय, संजय रौतेला, जगमोहन रौतेला, मनोज चौधरी, नीरज लोहनी, आरएस अधिकारी और प्रमोद वर्मा आदि जुटे रहे।

नैनीताल। कुमाऊं मंडल मेें बेसिक शिक्षा के तहत बीमार शिक्षकों के तबादले के लिए काउंसिलिंग 16 मई को नैनीताल में होगी। इसके लिए 16 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है। अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल ने बताया बेसिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों की काउंसिलिंग 16 मई को सुबह 11 बजे मंडलीय दफ्तर में होगी।


इन शिक्षकों में पिथौरागढ़ जिले में विनीत शास्त्री, नंदन सिंह, ममता भटट्, संगीता नहरिया, विजय लक्ष्मी कठैत, अल्मोड़ा के महेश चंद्र, निशा सामंत, नेपाल सिंह, संतोष भट्ट, लाल सिंह व चंपा पांडे, ऊधमसिंह नगर के महिपाल, नैनीताल जिले के विपिन नेगी व कंचन, चंपावत जिले के हरी विलास व राजेंद्र प्रसाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को अपने बीमारी के साक्ष्य आदि अनिवार्य रूप से अपने साथ लाने जरूरी हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed