{"_id":"68dc399e06a2f36f2401513b","slug":"taxi-drivers-warn-of-agitation-nainital-news-c-238-1-ntl1003-118981-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टैक्सी चालकों ने आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टैक्सी चालकों ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अंबेडकर भवन में वाहन चालकों के कुमाऊं महासंघ से जुड़ी सभी यूनियन की बैठक में चालकों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। आयुक्त एवं डीएम से समाधान न मिलने पर छह अक्तूबर के बाद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
सोमवार को हुई बैठक में हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चालकों ने कहा पहले मैनुअल जांच में तीन हजार रुपये तक खर्च आता था लेकिन अब निजी कंपनी को सौंपे गए कार्य के कारण आठ से 15 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैनिक बटन बिना कंट्रोल रूम के बेअसर साबित हो रहा है। उन्होंने माॅल रोड पर प्रवेश प्रतिबंध करने पर भी नाराजगी जताई। चालकों ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश केवल टैक्सियों पर लागू कर दिया गया है जबकि बाइक टैक्सी, स्कूली वाहन और प्रशासनिक गाड़ियों पर रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि नैनीताल को नो क्लेम एरिया घोषित करने से चालकों को बीमा का क्लेम नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर रिहान खान, महासंघ सचिव संजय लोहनी, रमेश चंद्र जोशी, मनोज कुमार भट्ट, कृष्ण कुमार, रोहित, प्रशांत नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन