{"_id":"69d40e7142874ae9f50f3720","slug":"taught-how-to-list-and-count-houses-nainital-news-c-238-1-ntl1003-124515-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मकानों के सूचीकरण और गणना का तरीका सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मकानों के सूचीकरण और गणना का तरीका सिखाया
Tue, 07 Apr 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिले में 25 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना के पहले चरण का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण में कुल 311 में से 295 प्रगणक और सुपरवाइजर उपस्थित रहे जिन्हें मकानों के सूचीकरण और गणना का तरीका सिखाया गया। यह पूरा कार्य डिजिटल एप के माध्यम से किया जाएगा।
सोमवार को राज्य संपत्ति विभाग के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना के महत्व व दायित्वों के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी। संस्थागत व गैर-संस्थागत परिवारों की पहचान और मकानों के चिह्नीकरण की जानकारी भी दी गई। जिले के अन्य स्थानों भीमताल, धारी और रामनगर में भी प्रशिक्षण आयोजित हुए। भीमताल में प्राचार्य सुरेश कुमार और शिक्षा भवन में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल की उपस्थिति में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आंकड़ों की सटीकता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। शिक्षा भवन में प्रशिक्षण सहायक जनगणना चार्ज कमल सिंह मेहरा और अपर सांख्यिकी अधिकारी की देखरेख में चला। वहीं, डायट में प्रशिक्षण चार्ज अधिकारी अक्षत भट्ट और तहसीलदार नैनीताल की निगरानी में संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर ज्योतिर्मय मिश्रा और संजय गुरुरानी ने भी प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।