फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tanmay, GNG and Haldwani Cricket Academy won the matches

तन्मय, जीएनजी और हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने जीते मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tanmay, GNG and Haldwani Cricket Academy won the matches
कमलवागांजा के जी एन जी मैदान में आज की विजेता टीम हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी श्रीपुरम की टीम और जिल
हल्द्वानी। जीएनजी एरीना में चल रहे अंडर-19 जिला लीग में मैच में मंगलवार को खेले गए मैचों में तन्मय, जीएनजी और हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी ने अपने मैच जीत लिए।
विज्ञापन

पहला मैच मेलकानी क्रिकेट मैदान में तन्मय क्रिकेट एकडेमी और एकलव्य क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया। तन्मय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 280 रन बनाए। जवाब में एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की टीम 170 रन ही बना सकी और 110 के बड़े अंतराल से मैच हार गई। जीएनजी क्रिकेट मैदान में दो मैच खेले गए। पहले मैच में काठगोदाम स्पोर्ट्स एकेडमी ने 28.3 ओवर में 119 रन बनाए। जवाब में जीएनजी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 13वें बिना विकेट खोकर 10 विकेट से जीत दर्ज कर ली। तीसरा मैच हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन और हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी श्रीपुरम के मध्य खेला गया। हल्द्वानी क्रिकेट एकेडमी श्रीपुरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जवाब में हल्द्वानी क्रिकेट फाउंडेशन की टीम 27 ओवर में 143 रन पर सिमट कर 75 रन से मैच हार गई। अंपायर विजय आर्या, मनोज टकवाल, अमित सिरौला, विमल ब्रजवासी, विनय कुमार, विवेक तिवारी रहे। इस मौके पर कमल पपनै, विशाल भोजक, दिग्विजय कनवाल, अभिषेक कुमार, किशोर भंडारी, आनंद बिष्ट, मनोज भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed