{"_id":"62644815f277c72d12369d52","slug":"tanmay-cricket-academy-beat-ramnagar-sports-academy-by-57-runs-haldwani-news-hld460412844","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनमय क्रिकेट एकेडमी ने रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी को 57 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनमय क्रिकेट एकेडमी ने रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी को 57 रन से हराया
जिला लीग मैच में शनिवार को विजेता टीम तनमय क्रिकेट एकेडमी मुख्य अतिथि व आयोजक मंडल के साथ। संवा?
Link Copied
हल्द्वानी। जिला लीग के चौथे दिन शनिवार को तनमय क्रिकेट एकेडमी ने रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी को 57 रन से हराया। पहले खेलते हुए तनमय क्रिकेट एकेडमी ने 45 ओवर में 10 विकेट पर 244 रन बनाए। भरत कुमार ने 44 गेंदों में आठ चौके एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। हितेश नौला ने 30 गेंदों में पांच चौके एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। जवाब में रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 187 रन पर सिमट गई और 57 रन से मैच हार गई। रामनगर के लिये रोहित फुलारा ने शानदार प्रदर्शन कर 83 गेंदों में पांच चौके एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। तनमय क्रिकेट एकेडमी के लिये कप्तान कमलेश कन्याल ने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुऐ चार विकेट भी झटके और टीम को 57 रन से विजयश्री दिलाई। अंपायर विजय आर्या और निश्चय मेहरा जबकि स्कोरर विजय राना और दया पनेरू रहे। मैच का शुभारंभ डॉ. महेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर सीएयू के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, वरिष्ठ क्रिकेटर सुनील साह, लीला कांडपाल, किशन अनेरिया, संजय बिष्ट, दिग्विजय कनवाल, विशाल भोजक, धनराज सिंह, इकरार अंसारी, गौरव कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।