फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Talks between sanitation workers and city health officer were fruitless

Nainital News: सफाईकर्मियों की नगर स्वास्थ्य अधिकारी से बेनतीजा रही वार्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Talks between sanitation workers and city health officer were fruitless
हल्द्वानी। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का बेमियादी धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने आंदोलित कर्मियों को वार्ता के लिए बुलाया जिसमें कोई ठोस हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार के नेतृत्व में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को मंगलवार को वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल ने वार्ता के लिए बुलाया। वार्ता में अधिकतर मांगों पर सहमति बनी लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी ने अंतिम निर्णय लेने के लिए 16 जून की तिथि तय की और धरना स्थगित करने की अपील की। आंदोलित कर्मियों ने तय किया कि अंतिम निर्णय के बाद वह धरना-प्रदर्शन खत्म करेंगे। दोनों पक्षों के बीच 16 जून को वार्ता होगी। आंदोलित कर्मचारियों को पार्षद प्रीति साहू, अश्विनी सिद्धार्थ ने समर्थन दिया। धरने पर बैठने वालों में विजय पाल, राजेश, रवि चिंडालिया, जयपाल, चौधरी दिनेश, वीरेंद्र, लक्की, विजय, अलंकार, प्रमोद, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed