{"_id":"68ec03687265d74f620b3b48","slug":"tagore-house-and-patel-house-won-the-cock-house-trophy-nainital-news-c-238-1-shld1023-119301-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: टैगोर हाउस और पटेल हाउस ने जीती कॉक हाउस ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: टैगोर हाउस और पटेल हाउस ने जीती कॉक हाउस ट्रॉफी
Mon, 13 Oct 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। प्रसिद्ध बिरला विद्या मंदिर का 78वां वार्षिकोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आकर्षक फील्ड गतिविधियां सामूहिक पीटी, एरोबिक्स, एनसीसी मार्च-पास्ट, ताइक्वांडो, 100 मीटर दौड़ और विद्यालय बैंड की शानदार प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र राजीव गंगल, आईआरटीएस रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। विभिन्न गतिविधियों के आधार पर सीनियर वर्ग में टैगोर हाउस तथा जूनियर वर्ग में पटेल हाउस ने कॉक हाउस ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि गंगल ने विद्यालय में अपने छात्र जीवन की स्मृतियां साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने यहां आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऑर्केस्ट्रा, नाटक तथा नृत्य भी आयोजित हुए। कार्यक्रम में बर्सर संजय कुमार गुप्ता, उप-प्रधानाचार्य राकेश मोलासी, अजय शर्मा, आशा फाउंडेशन की अध्यक्षा आशा शर्मा, अनुभूति गंगल सहित अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।