{"_id":"69543e39c19d8f054800c112","slug":"symptoms-of-otitis-media-are-seen-in-children-due-to-cold-haldwani-news-c-337-1-ha11017-128782-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सर्दी जुकाम होने से बच्चों में दिख रहे है ओटिटिस मीडिया के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सर्दी जुकाम होने से बच्चों में दिख रहे है ओटिटिस मीडिया के लक्षण
Wed, 31 Dec 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सर्दी जुकाम के होने से छोटे बच्चों में ओटिटिस मीडिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार इससे बच्चों के कान में तेज दर्द की शिकायतें आने लगती है। सुशीला तिवारी के अस्पताल के ईएनटी विभाग की ओपीडी में रोजाना 30-40 मरीज यह समस्या लेकर आ रहे हैं।
एसटीएच में ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अचिन पंत के अनुसार ओटिटिस मीडिया कान के बीच में होने वाला संक्रमण है। नाक, कान और गले को जोड़ने वाली यूस्टेशियन ट्यूब होती है जो हवा के दाब को बाहरी वातावरण से संतुलित बनाए रखती है। बच्चों में यूस्टेशियन ट्यूब का आकार छोटा होता है। इससे सर्दी-जुकाम होने पर यह संक्रमण इस नली में जमा हो जाता है और कान में तेज दर्द होने लगता है। यह परेशानी अधिकतर पांच साल तक के बच्चों में देखी जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिन शिशुओं बोतल से दूध पिलाया जाता हैं उनमें भी इसके लक्षण देखे जाते हैं।
इसके बचाव के उपाय
- बच्चों को ठंडी चीज देने से बचें
- गर्म कपड़े पहनाकर रखें
- शिशुओं को बोतल का दूध न पिलाएं
- बच्चे को खट्टे पदार्थ न खिलाएं