{"_id":"57210be74f1c1bf631a924ca","slug":"sweepar-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में आग लगाने पर महिला सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में आग लगाने पर महिला सफाई कर्मी निलंबित
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सफाई करने के बाद कूड़ा इकट्ठा कर आग लगाना नगर पालिका की एक महिला पर्यावरण मित्र/सफाई कर्मचारी को महंगा पड़ गया। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और एनजीटी के आदेश की अवहेलना पर नगर पालिका ने महिला कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया पर्यावरण मित्र और सफाई कर्मचारी तारा पत्नी स्व.रामस्वरूप ने बुधवार को नगर पालिका के सर्किल नंबर-9 में जिला कार्यालय के नीचे की ओर सड़क और नाली की सफाई कर कूड़ा एकत्र किया और उसके बाद कूड़े में आग लगा दी।
विज्ञापन
ईओ का कहना है कि महिला कर्मी ने कूड़े में आग लगाकर न केवल पर्यावरण को प्रदूषित किया, बल्कि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, नगर पालिका और एनजीटी की ओर से जारी आदेशों की भी अवहेलना की है। उन्होंने बताया जिलाधिकारी दीपक रावत के निर्देश पर उक्त महिला कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन