फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Surya Factory Field officer crushed by Cantor

सूर्या फैक्ट्री के फील्ड अधिकारी को कैंटर ने कुचला

Mon, 30 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 30 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Surya Factory Field officer crushed by Cantor
कैंटर - फोटो : अमर उजाला
 रामनगर से हल्द्वानी जा रहे सूर्या फैक्ट्री काशीपुर के फील्ड अधिकारी को दाबका पुल के समीप कैंटर ने कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों को सौंप दिया। वहीं घटना के बाद भाग रहे कैंटर चालक को राहगीरों ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन


मूलरूप से टिहरी गढ़वाल के ग्राम घंलौटी निवासी अंकित लेखवार पुत्र स्व. गिरीश चंद्र (25) काशीपुर सूर्या रोशनी फैक्ट्री में फील्ड अधिकारी के पद पर तैनात थे। सोमवार दोपहर वह किसी काम से अपनी बाइक संख्या यूके 07बीएन 0980 से रामनगर होते हुए हल्द्वानी जा रहे थे। इसी दौरान दाबका पुल के पास कैंटर संख्या यूए 04सी 6220 के चालक मनोज शर्मा निवासी रामनगर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारकर फैक्ट्री अधिकारी को कुचल दिया।
विज्ञापन


एसएसआई प्रमोद पाठक ने बताया घटना के बाद फरार कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और कैंटर को कोतवाली में सीज कर दिया गया है। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed