फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   three itbp cop arrested for murder of suraj

सूरज हत्याकांड में आईटीबीपी के तीन जवान गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
three itbp cop arrested for murder of suraj
आईटीबीपी के मुख्य द्वार पर बैठे प्रर्दशनकारियों को घटना के खुलासे की जानकारी देते पुलिस व प्रशा? - फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। आईटीबीपी में भर्ती के लिए नानकमत्ता से आए युवक सूरज की हत्या के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने आईटीबीपी के तीन कर्मियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


16 अगस्त को नानकमत्ता निवासी सूरज सक्सेना (24) पुत्र ओमप्रकाश सक्सेना 34वीं आईटीबीपी बटालियन हल्दूचौड़ में भर्ती होने के लिए आया था। 18 अगस्त को सूरज का शव आईटीबीपी परिसर की झाड़ियों से बरामद हुआ था। युवक का शव मिलने के बाद लालकुआं नानकमत्ता से लेकर हल्द्वानी तक खूब हंगामा मचा था। परिजनों ने आईटीबीपी के कर्मियों पर सूरज की हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजन और ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए थे।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आईटीबीपी के अज्ञात कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज के शरीर पर पीठ, कमर समेत छह जगह चोट के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविवार को पुलिस ने आईटीबीपी के भर्ती बोर्ड से जुडे़ 18 सदस्यों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आईटीबीपी के तीन कर्मियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने तीन कर्मियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जांच में पाया गया कि तीनों ने सूरज की बुरी तरह से पिटाई की थी। अर्धसैनिक बल से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधिकारी मामले में खुलकर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईटीबीपी के भर्ती बोर्ड में शामिल अधिकारियों से पूछताछ की गई है। पुलिस ने तमाम साक्ष्यों को एकत्र करने के बाद तीन कर्मियों  को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच अभी जारी है।
-अमित श्रीवास्तव नगर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed