फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Super specialty hospital of 60 beds to be opened in medical college

मेडिकल कॉलेज में खुलेगा 60-60 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Super specialty hospital of 60 beds to be opened in medical college
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत पुराने मेडिकल कॉलेजों को उच्चीकृत किए जाने की योजना के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य ने चिकित्सा-शिक्षा निदेशक को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर अगर भारत सरकार ने मोहर लगा दी तो 60-60 बेड के छह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तैयार होंगे। साथ ही कुमाऊं की लगभग 42 लाख की आबादी को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों और निजी अस्पताल की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत पुराने मेडिकल कॉलेजों को उच्चीकृत किए जाना है। उत्तराखंड से अभी तक इस योजना में किसी ने सरकारी अस्पताल के लिए प्रस्ताव नहीं भेजा है। योजना के तहत भारत सरकार छह सुपर स्पेशलिटी विभाग एवं अस्पताल के लिए धनराशि देगी। उसकी निगरानी में अस्पताल चलेगा। खास बात यह है कि अस्पताल का निर्माण एम्स या पीजीआई की देखरेख में होगा। इस योजना के तहत आगरा मेडिकल कालेज को उच्चीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत छह सुपर स्पेशलिटी विभाग और अस्पताल के लिए प्रस्ताव चिकित्सा-शिक्षा निदेशक को भेजा गया है। भारत सरकार अगर हरी झंडी देती है तो नया अस्पताल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सीपी भैसोड़ा प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज
पीजी की सीटें बचाने का संकट
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के सर्जरी विभाग में पीजी की नौ सीटें और ईएनटी विभाग में पीजी की दो सीटें दांव पर लगी हुई हैं। फैकल्टी समेत अन्य कमियों के चलते नेशनल मेडिकल कमीशन ने इस बार पीजी की सीटों को मान्यता नहीं दी है। एनएमसी ने शीघ्र कमियां दूर करने को कहा है। यह भी बता दें कि रेडियोलॉजी और बायोकेमस्ट्री में फैकल्टी की कमी के कारण पीजी की मान्यता एमसीआई ने 2019 में रद्द कर दी थी। पीजी की सीटों की कमियां अगर दूरी नहीं हुई तो सर्जरी और ईएनटी में 2021-2022 में पीजी की सीटों पर दाखिला नहीं हो सकेगा। बड़ा सवाल यह है कि पीजी की सीटें बचा नहीं पा रहे हैं और ख्वाब सुपर स्पेशलिटी का देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed