फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sultanpur, further enlarged quotas and Moradabad

सुल्तानपुर, कोटा और मुरादाबाद बढ़े आगे

Wed, 10 Jun 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल Updated Wed, 10 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Sultanpur, further enlarged quotas and Moradabad

अमर उजाला प्रायोजित 93वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को सुल्तानपुर, कोटा औैर मुरादाबाद की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से आयोजित पहले मैच में डीएचए सुल्तानपुर ने रोहिला टाइगर रामपुर को 5-1 से हराया। पहले हाफ में से ही आक्रामक दिख रही सुल्तानपुर की टीम ने 4-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। सुल्तानपुर की ओर से खेल के छठे और 27वेें मिनट में सुहेल जफर, 20वें मिनट में शहनवाज तथा 26वें और 56वें मिनट में विनोद सैनी ने गोल किए। रामपुर की ओर से एकमात्र गोल 50वें मिनट में वकार ने किया।
विज्ञापन


दूसरे मैच में वेस्टर्न रेलवे कोटा ने हल्द्वानी इलेवन को 2-1 से हराया। पहले हाफ में कोटा की टीम ने एक गोल कर बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया। कोटा से खेल के 8वें मिनट में शाकिर और 50वें मिनट में फैजल ने गोल किया। हल्द्वानी से एकमात्र गोल 51वें मिनट में लोकेश बोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मैच में मुरादाबाद हॉकी क्लब ने स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर को 4-1 से हराया। पहले हाफ में मुरादाबाद ने 3-1 से बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भी शाहजहांपुर को संभलने का मौका नहीं मिला जबकि मुरादाबाद की ओर एक और गोल कर दिया गया। मुरादाबाद की ओर से 5वें, 9वें और 40वें मिनट में बृजेश कुमार तथा 23वें मिनट में ललित ने गोल किया। शाहजहांपुर से एकमात्र गोल 18वें मिनट में अभिनव ने किया। अंपायर ललित साह, मोहित रावत, अमित कुमार व चंद्र लाल साह, तकनीकी समिति में रोहित साह, कैलाश बोरा, दीपक साह व मोहम्मद अय्यूब तथा उद्घोषक मनोज कुमार थे।

आज के मैच
दोपहर 2:30 बजे से नॉदर्न रेलवे लखनऊ बनाम रामपुर
3:30 बजे से शाहजहांपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ
शाम पांच बजे से यंग स्टार हॉकी क्लब बरेली बनाम यंग मैन हॉकी क्लब रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed