{"_id":"639b6b4cb9612b44a748ad57","slug":"suffocated-by-the-smoke-breathed-in-the-jam-haldwani-news-hld485405138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धुएं से निकला दम, जाम में फूलीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धुएं से निकला दम, जाम में फूलीं सांसें
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाने में नगर निगम की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हो रही है। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी आग धधकती रही। हवा के रुख के साथ जहरीला धुंआ दूर-दूर तक फैल रहा है। इससे आसपास क्षेत्र के लोगों का दम घुटने लगा है। धुंए की वजह से दिनभर धुंध छाई रही। इससे बाइपास से गुजरना दुश्वार हो गया।
नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने की जगह नहीं बची है। ऐसे में निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर ही कूड़े के ढेर लगा दिए हैं। इस कारण कूड़ा सड़क तक पहुंच गया है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगी थी। तब से लगातार कूड़ा धधक रहा है। इससे निकलने वाले धुंए से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इंद्रानगर, बनभूलपुरा क्षेत्र में दिन भर धुंआ छाया रहा। लोगों को आंखों में जलन की शिकायत रही। दमा के मरीजों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। इससे गुस्साए इंद्रानगर के लोगों ने ट्रंचिंग ग्राउंड के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी आग बुझाने को तैयार नहीं है। चेतावनी दी कि जल्द आग नहीं बुझाई गई तो वह नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान इशरत अली, शाकिर अहमद, फैजान अंसारी, इकबाल हुसैन, सुहैल मिकरानी, फाजिल अंसारी, आलम अंसारी, कफील अंसारी, शमीम अंसारी, अबरार हुसैन आदि मौजूद रहे।
पार्षद ने सहायक नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड की आग बुझाने को लेकर वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद ने सहायक नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आग के धुंए से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि दम घुटने और आंखों में जलन की शिकायत बनी हुई है। धुंए के कारण गौला बाइपास रोड पर धुंध छाई हुई है। उन्होंने आग बुझाने की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से खालिद हुसैन, फिरोज खान, मनोज सागर, स्वाति गुप्ता, हाजी बबलू, दीपक बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
- आग बुझाने के लिए नगर आयुक्त से तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। भविष्य में कूड़े में आग न लगे इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। - धीराज गर्ब्याल, डीएम नैनीताल
कूड़े में अब आग नहीं है, धुआं है। जैसे ही हम जेसीबी से खोदकर कूड़े को ढक रहे हैं तो आग बढ़ जा रही है। शुक्रवार को मैं खुद इसका निरीक्षण करूंगा। आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। - पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त।
ट्रंचिंग ग्राउंड से लगातार धुंआ उठने का मामला गंभीर है। इस मामले में नगर निगम को नोटिस दिया गया है। इसके लिए आवश्यक कवायद के लिए कहा गया है। - डीके जोशी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हल्द्वानी।
गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों के लिए खतरनाक है धुंआ
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में पॉलिथीन समेत कई हानिकारक तत्व जल रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं।
सुशीला तिवारी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीएस तितियाल ने बताया कि धुंए की वजह से लोगों की आंख में जलन हो सकती है। साथ ही जिन लोगों की आंखों में पहले से ही सूखेपन की शिकायत है, उनकी दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। बेस अस्पताल के टीबी और छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र भट्ट ने बताया कि ठंड के दिनों में फॉग की समस्या बढ़ जाती है। इस पर अगर कहीं से भारी मात्रा में लगातार धुआं उठ रहा है तो ये स्वास्थ्य व्यक्ति को भी बीमार कर सकता है। जिन लोगों को दमा की समस्या है, उनके लिए ये धुंआ बेहद खतरनाक है।
किसी बीमारी की वजह से जिन मरीजों के फेफड़े कमजोर हैं वे और ज्यादा बीमार पड़ सकते हैं। बताया कि बच्चों और बूढ़ों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को इस धुएं से काफी परेशानी हो सकती है।