फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sucide by Woman in Haldwani

महिला की गर्दन फंदे पर लटकी मिली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sucide by Woman in Haldwani
हल्द्वानी। बद्रीपुरा काठगोदाम क्षेत्र में सोमवार की रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बद्रीपुरा निवासी ड्राई क्लीनर्स राजेंद्र कुमार कन्नौजिया की पत्नी रचना (30) सोमवार रात साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गईं। रात साढ़े नौ बजे बेटे हर्ष ने मां को पंखे से लटका देखकर पिता राजेंद्र को घटना से अवगत कराया। राजेंद्र अपने चचेरे भाई पवन के मंगनी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक उपनिरीक्षक लता खत्री के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को फंदे से उतारकर बेस अस्पताल भेज भिजवाया।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने रचना को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि पत्नी को कोई बीमारी नहीं थी। उसका पत्नी से विवाद नहीं हुआ था। महिला की मौत के बाद से बेटा-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस घटना के कारणों के बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed