फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Such a stream of water came that everything was destroyed

पानी का ऐसा रेला आया कि सब तबाह हो गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Such a stream of water came that everything was destroyed
सकुना। सकुना में दो मंजिला मकान दबे बिहार के दस मजदूरों में से सिर्फ एक बच पाया है। उसके आंखों में साथियों को खोने का गम है। भरे गले से उसने बताया कि बारिश के कारण हम 18 अक्तूबर को ही घर निकलना चाहते थे लेकिन ठेकेदार ने दिवाली और छठ पूजा में घर जाने के लिए कहा था। हम चले जाते तो हमारी जान बच जाती।
विज्ञापन

सकुना में आई आपदा के कारण 19 अक्तूबर एक दो मंजिला मकान में मलबा घुस गया। इससे मकान में सो रहे बिहार के नौ मजदूरों की मौत हो गई। किसी तरह जान बचा पाए राजन शाह ने बताया कि वे सड़क निर्माण कर रहे थे। 18 अक्तूबर की रात वे खाना खाकर एक कमरे में सब सो गए। वह बीच में सो रहा था। करीब चार बजे के आसपास एक तेज आवाज के साथ पानी का रेला आया। जैसे ही नींद टूटी तो मेरे सीने और पैर में एक पत्थर पड़ा हुआ था। इसी समय पानी का दूसरा रेला आया और पानी के बहाव में वे दूसरे छोर में पहुंच गए। जैसे ही वह उठा तो देखा कि उसके साथी मलबे में दबे हुए हैं। तीन साथियों के हाथ दिखाई दे रहे थे। मैंने उनके हाथ से उन्हें खींचने की बहुत कोशिश की लेकिन उसके बाद मलबा इतना आया कि सब मलबे में दब गए। राजन शाह ने कहा कि उसने भाग कर शास्त्री जी से मदद मांगी। शास्त्री जी ही चार दिन से उसकी सेवा कर रहे हैं। राजन शाह ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। दर्द से उसकी हालत खराब है। पैर सड़ने लगा है, बदबू मार रहा है। बगल के एक डॉक्टर ने उसे पट्टी बांधी और दर्द की दवा दी। उसके पास अब दवा भी नहीं है।
विज्ञापन

उधर, सकुना निवासी कृष्णा नंद शास्त्री ने कहा कि सुबह पांच बजे पानी की अवाज आ रही थी। वह बाहर निकलकर आए तो देखा कि एक आदमी दोनों हाथ-पांव से चलकर उनकी दुकान की ओर आ रहा है और सब मर गए, मर गए चिल्ला रहा है। उन्होंने नीचे आकर देखा तो तब राजन शाह ने उन्हें बताया कि उनके सभी साथी मलबे में दबे हैं। शास्त्री ने कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो पानी से रास्ता भी बह गया। उन्होंने कहा कि वह चाह कर भी अन्य को नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed