फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Studies as well as an all-rounder in cricket

क्रिकेट के साथ-साथ पढ़ाई में भी आलराउंडर

Sun, 29 May 2016 01:54 AM IST
हिमांशु जोशी, हल्द्वानी।
हिमांशु जोशी, हल्द्वानी। Updated Sun, 29 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में शानदार इनिंग खेलने वाले हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने एजुकेशन में भी बेहतरीन पारी खेली है। दस साल की उम्र से राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में यूपी की तरफ से खेल रहे आर्यन ने सीबीएसई में भी आलराउंडर की तरह प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए अंक हासिल किए हैं। आर्यन नोजगे पब्लिक स्कूल मुरादाबाद में कक्षा दस के छात्र हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट के साथ-साथ पढ़ाई में भी आर्यन ने अपने को नंबर वन साबित किया है। देहरादून की अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से क्रिकेट का ककहरा सीखने वाला आर्यन दस साल की उम्र से यूपी की ओर से राज सिंह डूंगरपुर ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस साल आर्यन ने यूपी की ओर से विजय मर्चेट ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एक माह के लिए जयपुर में लगने वाले जोनल क्रिकेट एकेडमी के कैंप के लिए चयनित किया गया। कैंप के दौरान जयपुर में भी उनका बल्ला खूब गरजा, जिसके बाद आर्यन को सेंट्रल जोन का कप्तान बना दिया गया। सेंट्रल जोन में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और विदर्भ की टीमें हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय आर्यन बैलगांव (बंगलूरू) में चल रहे इंटर जोनल टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन के कप्तान है। आर्यन के पिता डा. संजय जुयाल ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई और खेल में ही बेहतर है। बचपन से ही वह क्रिकेट में अच्छा खेल रहा है। उत्तराखंड को क्रिकेट से मान्यता न मिलने के कारण वह यूपी से खेल रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed