फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students will get admission in MBPG college from today

एमबीपीजी कॉलेज में आज से मिलेगा विद्यार्थियों को प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Students will get admission in MBPG college from today
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के लिए प्रवेश की पहली वरीयता सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची के आधार पर बुधवार से दस्तावेजों के ऑफलाइन सत्यापन के बाद चयनित प्रवेशार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू होगी। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए 7800 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि ने 11 जून से प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला था। दो अगस्त तक विद्यार्थियों ने अगल-अलग महाविद्यायलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया। मंगलवार को यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी हो गई है। बुधवार से विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। 17 अगस्त से कुमाऊं विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 चलेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली वरीयता सूची जारी कर दी है। इसके आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार से दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। 15 अगस्त से चयनित विद्यार्थियों को हर हाल में फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीपीजी में प्रवेश की वरीयता सूची
संकाय सामान्य एससी एसटी ओबीसी ईडब्ल्यूएस
कला 68.4% 58.20% 56.20% 55.20% 41%
वाणिज्य 67% 38.80% 50.20% 52.20% 44.40%
विज्ञान वर्ग गणित 76.20% 47.60% 51.40% 45.40% 52.40%
विज्ञान वर्ग बायो 70.8% 46.80% 46.8% 55.60% 50.20%
प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म
एमबीपीजी के लिए भरा गया ऑनलाइन फॉर्म
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका एवं प्रमाणपत्र
टीसी
चरित्र प्रमाणपत्र
प्रवजन प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र (आरक्षण वर्ग के लिए)
अधिभार अंकों से संबंधित प्रमाणपत्र
गैप ईयर प्रमाणपत्र के लिए नोटरी शपथपत्र (इंटर 2022 से पूर्व उत्तीर्ण के लिए)
15 तक जमा करनी होगी फीस जमा
प्रथम वरीयता सूची में चयनित प्रवेशार्थियों की 13 अगस्त तक ऑफलाइन दस्तावेजों का सत्यापन होगा। सत्यापन और महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन स्वीकृति के बाद कॉलेज की वेबसाइट पर 15 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed