फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students will be able to study military science

Nainital News: कुमाऊं विवि के विद्यार्थी कर सकेंगे मिलिट्री साइंस की पढ़ाई

Fri, 06 Oct 2023 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 06 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to study military science
पंकज कुमार
विज्ञापन

नैनीताल। सैन्य सेवा क्षेत्र में जाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से मिलिट्री साइंस की पढ़ाई शुरू करने की कवायद की जा रही है। इस पाठ्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को युद्ध की तकनीकों, मनोविज्ञान एवं कार्यविधि आदि का अध्ययन कराया जाएगा।

प्रदेश के युवाओं का सेना के प्रति जोश व लगाव अधिक होने के कारण पहाड़ के अधिकतर परिवारों से सेना में जवान हैं। मिलिट्री साइंस के तहत युवाओं को युद्ध, संघर्ष से संबंधित तकनीकों, मनोविज्ञान एवं कार्यविधि की शिक्षा दी जाती है। ऐसे में कुमाऊं विवि में छात्र-छात्राओं को मिलिट्री साइंस की पढ़ाई कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विवि की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


कोट
कुमाऊं विश्वविद्यालय में मिलिट्री साइंस की पढ़ाई कराने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। अभी तक यह पाठ्यक्रम नहीं था। मिलिट्री साइंस की पढ़ाई शुरू होने पर युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। - प्रो. डीएस रावत, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed